ब्रिटेन के राजकुमार पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, इंटरव्यू में किया अपना बचाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

लंदन। ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू ने कहा कि उन्हें वर्जीनिया रॉबर्ट्स से मुलाकात याद नहीं है। वर्जीनिया बदनाम अमेरिकी वित्त प्रदाता जेफरी इप्स्टीन की कथित शिकार हैं। वर्जीनिया ने दावा किया था कि राजकुमार से संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया गया था। बीबीसी को दिए साक्षात्कार में एंड्रयू ने स्वीकार किया कि नाबालिगों को वेश्यावृत्ति में धकेलने के दोषी करार दिए जाने के बाद भी इप्स्टीन से दोस्ती कायम रखना उनकी बड़ी भूल थी। 

एमिली मैटलिस को दिए साक्षात्कार को प्रसारित करने से पहले जारी फुटेज में एड्रंयू कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उस महिला से मुलाकात याद नहीं है। 59 वर्षीय एंड्रयू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दूसरे बेटे और शाही गद्दी के आठवे दावेदार हैं। करोड़पति इप्स्टीन से संबंध को लेकर एंड्रयू की भारी आलोचना हुई थी जिसकी मौत इस साल अगस्त में अमेरिकी हिरासत में हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन चुनाव : मतदान से पहले उम्मीदवारों ने कश्मीर मुद्दा उठने को लेकर आगाह किया

एंड्रयू की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें उनकी बांहो में 17 वर्षीय वर्जीनिया थी और उनके पीछे इस्प्टीन की महिला मित्र गिसलैन मैक्सवेल दिखाई दे रही थी। हालांकि इसकी प्रमाणिकता को लेकर विवाद था। 

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग