सऊदी अरब के शहजादे ने दोहरे टैंकर हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2019

रियाद। सऊदी अरब के शाह के उत्तराधिकारी (वलीअहद) शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए दोहरे हमले के लिए चिरप्रतिद्वन्द्वी ईरान को दोषी ठहराया है। रविवार को अरबी भाषा के दैनिक अखबार ‘‘अशरक अल वुस्त’’ में मोहम्मद बिन सलमान का एक साक्षात्कार प्रकाशित हुआ है। इस साक्षात्कार में बृहस्पतिवार को ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमले का जिक्र है।

साक्षात्कार में मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है ‘‘ईरानी शासन ने तेहरान में बतौर अतिथि जापान के प्रधानमंत्री की मौजूदगी को कोई सम्मान नहीं दिया और उनके (कूटनीतिक) प्रयासों के जवाब में दो टैंकरों पर हमला किया। इनमें से एक टैंकर जापानी था।’ ईरान ने तेल टैंकरों पर हमले में किसी तरह की संलिप्तता से इंकार किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह