By संजय सक्सेना | Nov 20, 2024
लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक बेंच लखनऊ में भी है, लेकिन कई बार देखने में आता है कि लखनऊ बेच क्षेत्र के जिलों के कुछ पारिवारिक मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में कराये जाने की जगह इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिये जाते हैं जबकी यह मामले लखनऊ पीठ के क्षेत्राधिकार में आते हैं, उन्हें लखनऊ पीठ की ही दायर किया जाना चाहिए, न कि प्रयागराज स्थित प्रधान पीठ में। इस पर अब नाराजगी जताते हुए प्रधान पीठ ने कहा कि लखनऊ पीठ क्षेत्राधिकार में आने वाले पारिवारिक न्यायालयों द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ अपील सुनने के लिए सक्षम अपीलीय अदालत है। प्रधान पीठ में ऐसी अपील अक्षम्य होगी।