विदेश जाने वाले विद्यार्थियों और 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीकाकरण में प्राथमिकता

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2021

भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमने कोरोना की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है। तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। तीसरी लहर का मुकाबला करने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि इसका असर बच्चों पर ज्यादा होगा। इस आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का सुद्धढ़ीकरण करने का फैसला लिया गया है। अलग-अलग स्तर पर बच्चों के विशेष वार्ड बनाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में मीडिया को जारी संदेश में यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वॉलेंटियर्स को 15 अगस्त और 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेरे ध्यान में यह तथ्य भी आया है कि मध्य प्रदेश के कई बेटे- बेटियाँ शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं। अत: यह फैसला भी लिया गया है कि जिन बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना है, उनका प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जायगा, जिससे वे सुरक्षित विदेश जा सकें और शिक्षा प्राप्त कर सकें।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया