मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना प्राथमिकता: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2022

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी, संगठन को मजबूत करने और केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी। नड्डा यहां भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही नड्डा ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अपने कुशासन से वीरों की इस भूमि को बदनाम किया है।

इसे भी पढ़ें: पेगासस स्पाइवेयर मामला: SC ने जांच रिपोर्ट जमा करने के लिए दिया 20 जून तक का समय

विभिन्न चुनावों में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास जताते हुए बारंबार उनके कार्यक्रमों पर मोहर लगाई है जिसके लिए भी जनता का आभार जताया जाएगा। राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान का अपना गौरव है और यह धर्म भूमि व कर्म व वीरों की भूमि है। उन्होंने कहा, ‘‘आज जिस तरह से गहलोत सरकार का कुशासन चल रहा है और जिस तरीके से राजस्थान का नाम गहलोत सरकार के कुशासन के कारण बदनाम हो रहा है इस पर भी भाजपा एक वक्तव्य लाएगी ताकि विपक्ष की भूमिका निभाते हुए ऐसी सरकार के कारनामों को उजागर किया जा सके।’’ कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए नड्डा ने कहा ‘‘उनके मार्गदर्शन से हम पार्टी को ताकत देते हैं और पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान कर पाते हैं।संगठन को जब-जब आवश्यकता पड़ी है, प्रधानमंत्री का हमें हमेशा मार्गदर्शन मिला है।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘ कोरोना संक्रमण काल में जब सभी राजनीतिक दल एक तरह से लॉकडाउन हो गए, आइसोलेशन में चले गए और उनके नेता भी ट्विटर पर दिखे, ऐसे वक्त में आप (प्रधानमंत्री मोदी) ने हमें ‘सेवा ही संगठन’ का मंत्र दिया और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल