J&K की जेलों में कैदी बना रहे मास्क, महीने के अंत तक बनाएंगे 1 लाख मास्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद सैंकड़ों कैदी बड़ी संख्या में मास्क बनाकर कोरोना वायरस निपटने में हाथ बंटा रहे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि जेल विभाग के प्रस्ताव को उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद कैदियों ने पिछले महीने उच्च गुणवत्ता वाले मास्क बनाने शुरू किये थे। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अबतक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से चार लोगों की मौत कश्मीर घाटी में जबकि एक-एक रोगी की मौत उधमपुर और बारामूला जिलों में हुई है। इसके आलवा 450 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: तैयारियों में जुटी DIAL, बिना मास्क के एयरपोर्ट में नहीं मिलेगी यात्रियों को एंट्री ! पढ़ें पूरी रिपोर्ट 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कश्मीर और जम्मू दोनों क्षेत्रों की जेलों में संबंधित जेल अधीक्षक की निगरानी और मार्गदर्शन में मास्क बनाने का काम जोर-शोर से चल रहा है। हमने इस महीने के अंत तक एक लाख मास्क बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि कैदियों को जब बाजार में मास्क की कमी का पता चला तो उन्होंने आगे बढ़कर अपनी सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा, जिसपर जेल महानिदेशक वी के सिंह सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अधिकारी ने कहा कि जेल महानिदेशक मामले को प्रशासन के पास ले गए।काम शुरू करने से पहले ड्रग कंट्रोलर विभाग के विशेषज्ञों से भी सलाह ली गई। शुरू में कपड़े की कमी के बावजूद कैदियों ने प्रतिदिन 1,000 से अधिक मास्क बनाए।

इसे भी देखें : Srinagar में Covid-19 Response Call Centre से 24x7 मिल रही है हर तरह की मदद 

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut