जेल में बंद कैदी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रीय, जेल प्रबंधन पर खड़े हुए सवाल

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल के कुख्यात बदमाश पप्पू चटका का जेल में मोबाइल पर बात करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। 4 महीने पहले हत्या के आरोप में सतना जेल में बंद भोपाल के कुख्यात बदमाश इन दिनों इंस्टाग्राम पर सक्रिय है। जेल में बंद होने के बावजूद सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से जेल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:भागवत कथा वाचक तरुण मुरारी बापू ने किया राष्ट्रपिता का अपमान, पुलिस ने दर्ज किया मामला 

वहीं चटका ये वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। अब सवाल यह खड़े हो गए है कि जेल के अंदर तक मोबाईल कैसे पहुंचा। इस घटना ने जेल महकमे पर सवाल खड़े कर दिए है। वहीं पुलिस-प्रशासन को भनक तक नहीं कि बदमाश इंस्टाग्राम पर सक्रिय है।

पप्पू चटका पांच सितंबर को एक हत्या के मामले में फरार हो गया था जिस पर भोपाल के तत्कालीन डीआईजी ने इनाम घोषित किया था। इसके बाद उसे गोवा में फरारी काटते हुए गिरफ्तार किया गया था। पिछले महीने 4 दिसम्बर को भोपाल जेल से सतना सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है।

इसे भी पढ़ें:MP में बेकाबू हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटो में मिले 308 मरीज, 1 की मौत 

इसकी गिरफ्तारी से पहले भी चटका का एक वीडियो वायरल हुआ था। राजधानी भोपाल में बुलंद हौसले खाकी से बेख़ौफ़ दहशत फैलाते हुए पप्पू चटका का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पप्पू चटका फिल्मी सीन की तर्ज पर दो युवकों के साथ जमकर मारपीट कर रहा है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda