DRDO जासूसी मामले में पृथ्वीराज चव्हाण ने एनआईए जांच की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक उच्च पदस्थ अधिकारी की संलिप्तता से जुड़े जासूसी मामले को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को नहीं सौंपे जाने पर बृहस्पतिवार को हैरानी जताई। महाराष्ट्र विधानसभा में मामले की एनआईए जांच की मांग उठाते हुए चव्हाण ने यह भी सवाल किया कि डीआरडीओ के अधिकारी आरोपी प्रदीप कुरुलकर पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला क्यों नहीं दर्ज किया गया है।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जयंत पाटिल ने कुरुलकर पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए जुलाई में करेगी जिम्बाब्वे का दौरा, जारी हुआ शेड्यूल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नितिन गडकरी से ग्वालियर चंबल के विकास कार्यों के लेकर की विशिष्ट भेंट

KKR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर के स्पिनरों को दिखाना होगा दम

Tejashwi Yadav का Mission Keralam, LDF की जीत का दावा कर बोले- सांप्रदायिक ताकतों को रोकेंगे