ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल प्रीति पटेल को दी इस पद की जिम्मेदारी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

लंदन। टेरेसा मे की ब्रेक्जिट नीति की मुखर आलोचक रहीं प्रीति पटेल ने ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इसके साथ ही वह ब्रिटेन में भारतीय मूल की पहली गृह मंत्री बन गई हैं। प्रीति पाकिस्तानी मूल के साजिद जावेद की जगह लेंगी, जिन्हें वित्त मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जावेद नस्लीय अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाले ब्रिटेन के पहले वित्त मंत्री हैं। प्रीति कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व के लिए ‘‘बैक बोरिस’’ अभियान की प्रमुख सदस्य थीं और पहले से संभावना थी कि उन्हें नयी कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: बोरिस जॉनसन को कहते हैं दूसरा ट्रंप, विवादों से रहा है पुराना नाता

कुछ पदों में बदलाव नहीं किया गया हैं जिनमें स्वास्थ्य मंत्री और ब्रेक्जिट मंत्री के पद शामिल हैं। मैट हैनकॉक स्वास्थ्य मंत्री और स्टीफन बारक्ले ब्रेक्जिट मंत्री बने रहेंगे। प्रीति ने अपनी नियुक्ति की घोषणा से कुछ घंटे पहले कहा था कि यह महत्वपूर्ण है कि कैबिनेट आधुनिक ब्रिटेन और आधुनिक कंजरवेटिव पार्टी को प्रदर्शित करे। गुजराती मूल की नेता प्रीति ब्रिटेन में भारतीय मूल के लोगों के सभी प्रमुख कार्यक्रमों में अतिथि होती हैं और उन्हें ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्साही प्रशंसक के रूप में देखा जाता है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद