नौकरियों की तलाश में घिस गए हैं जूते तो न करें चिंता, 2020 लाया 7 लाख नौकरियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2020

दिल्ली। निजी क्षेत्र की कंपनियों में नए साल (2020) के दौरान सात लाख नौकरियां पैदा होने का अनुमान है। निजी क्षेत्र की कंपनियों के वेतन में भी इस दौरान करीब आठ प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गई है। मायहायरिंगक्लब डॉट कॉम और सरकारी - नौकरी डॉट इंफो के रोजगार रुझान सर्वेक्षण (एमएसईटीएस) 2020 में संकेत दिया गया है कि अधिकांश नियोक्ता भर्ती योजनाओं को लेकर आशावादी हैं।

रोजगार संबंधी परामर्श देने वाली फर्म के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि नए कैलेंडर वर्ष 2020 में करीब सात लाख नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है। स्टार्टअप कंपनियां रोजगार सृजन में सबसे आगे बढ़कर योगदान देंगी। स्टार्ट अप कंपनियों के हर क्षेत्र में सबसे ज्यादा नौकरियां सृजित हो ने का अनुमान है। इस सर्वेक्षण में 42 प्रमुख शहरों के 12 उद्योग क्षेत्रों की 4,278 कंपनियों को शामिल किया गया। रोजगार सृजन वाले शीर्ष स्थानों में बेंगलुरू , मुंबई , दिल्ली - एनसीआर , चेन्नई , कोलकाता , हैदराबाद , अहमदाबाद और पुणे शामिल हैं. ये कुल 5,14,900 नौकरियां सृजित करेंगी। बाकी रोजगार दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में सृजित होंगे।

इसे भी पढ़ें: RBI की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, आधे स्टार्टअप्स नए तरह के प्रॉडक्ट पर कर रहे है काम

सर्वेक्षण में कहा गया है कि साल 2020 में सबसे ज्यादा रोजगार खुदरा एवं ई - कॉमर्स क्षेत्र (1,12,000) में सृजित होने की उम्मीद है। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटी आधारित सेवाओं में (1,05,500), स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में (98,300), एफएमसीजी (87,500), विनिर्माण (68,900) और बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा क्षेत्र में (59,700) रोजगार पैदा होने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: वर्ष 2019 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का पोषण अभियान पर रहा जोर, बजट में हुई बढ़ोतरी

इसी सर्वेक्षण के तहत समाप्त वर्ष 2019 की यदि बात की जाये तो वर्ष के दौरान 6.2 लाख रोजगार पैदा होने के अनुमान के मुकाबले 5.9 लाख रोजगार पैदा हुये. नये केलेंडर वर्ष 2020 में भी देश के दक्षिणी हिस्से के सबसे आगे रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। देश के दक्षिणी हिस्से में 2,15,400 रोजगारों का सृजन होगा वहीं उत्तरी क्षेत्र में 1,95,700, पश्चिमी क्षेत्र में 1,65,700 और पूर्वी क्षेत्र में 1,25,800 रोजगार पैदा होने का अनुमान है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार