आपदा की घड़ी में निजी अस्पतालों को निभानी होगी अपनी जिम्मेदारी: शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

जयपुर। कोरोना वायरस महामारी के बीच कुछ निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों का इलाज करने से इनकार किए जाने की शिकायतों के बीच राज्य के चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने मंगलवार को कहा कि निजी अस्पतालों को अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी। इसके साथ ही शर्मा ने राज्य में हालात को नियंत्रण में बताया है। शर्मा ने बताया कि मरीजों का इलाज नहीं करने वाले कुछ निजी अस्पतालों कोनोटिस दिए भेजे गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों से यह बात सामने आई थी कि कुछ निजी अस्पताल मरीजों के इलाज में असर्मथता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निजी हो या सरकारी, इन अस्पतालों में आने वाले मरीजों के उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि मरीजों का उचित उपचार उनकी जिम्मेदारी है सरकार यह सुनिश्चित भी करेगी। राज्य के कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण में है। शर्मा ने कहा कि जयपुर सहित राज्य के सभी मेडिकल काॅलेजों में 3000 जांच प्रतिदिन की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयपुर सहित कुछ जिलों को छोड़कर कहीं भी संक्रमण के मामलों के बढ़ने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा—अब तक 147 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो गये हैं जिनमें से 74 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर