आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर की पहली फिल्म रिलीज से पहले लीक

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2019

इंटरनेट पर एक वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की एक लड़के को आंख मारते हुए नजर आ रही थी, वो लड़की थी प्रिया प्रकाश वारियर। इस वीडियो से प्रिया प्रकाश वारियर रातों रात स्टार बन गई थी। ये वायरल वीडियो प्रिया प्रकाश की पहली फिल्म का वीडियो था जो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इस फिल्म का नाम था 'Oru Adaar Love' ये फिल्म हाल ही में रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज से पहले तमिलरॉकर्स ने इस फिल्म की एडी लिंक ऑनलाइन लीक कर दिया है और फिल्म को धड़ाधड़ डाउनलोड किया जा रहा है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ऐसे में फिल्म को और भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- लीक हुआ सलमान खान की फिल्म 'भारत' का क्लाइमेक्स, ये रही पूरी Detail

आपको बता दें कि सरकार ने फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए कैबिनेट ने सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में बदलाव को अपनी मंजूरी दे दी है। अंधाधुन हो रही फिल्म की पायरेसी को रोकने के लिए ही सरकार ने यह कदम उठाया है। इसमें दोषी पाए व्यक्ति को 3 साल जेल और 10 लाख जुर्माना की सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- वो डायरेक्टर जिसके आगे आमिर खान की भी एक नहीं चलती...

इतना सख्ती होने के बावजूद ये फिल्में धडल्ले से लीक हो रही हैं। आपको बता दें की इस फिल्म को लेकर काफी दिनो से विवाद चल रहा था। इल फिल्म में एक स्कूल के लड़का- लड़की को किस करते हुए दिखाया गया था। इस लिए इस फिल्म को रिलीज न करने की मांग हो रही थी। 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए