Ram Temple Documentary | प्रियदर्शन नई डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ में राम मंदिर का 500 साल का इतिहास दिखाएंगे

By रेनू तिवारी | Apr 08, 2024

देशवासियों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह इस साल 22 जनवरी को आयोजित किया गया था। इस दौरान देश के हर राज्य से बड़ी-बड़ी हस्तियों ने आकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। अब साउथ और हिंदी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन राम मंदिर के इतिहास पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं।

इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर की देखभाल करने वाले लोगों ने उन्हें डॉक्यूमेंट्री-सीरीज़ का निर्देशन करने के लिए आमंत्रित किया था। निर्देशक ने कहा, "मुझे स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प लगी। यह पिछले 500 वर्षों के इतिहास और भगवान राम की उनके जन्मस्थान पर वापसी के संघर्ष को दिखाएगी।" उन्होंने कहा कि इस परियोजना का प्रसारण भागीदार दूरदर्शन है।

इसे भी पढ़ें: दर्शकों को थिएटर तक लाने के लिए फिल्म में मुख्य पुरुष किरदार होना जरूरी नहीं: Kriti Sanon

शूटिंग 60 दिनों तक चली

निर्देशक ने नवंबर 2023 से 60 दिनों तक इस डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की है। इसके लिए उन्होंने जिन लोगों का इंटरव्यू लिया उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। इसे बनाने के अनुभव को साझा करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, "यह एक फिल्म बनाने से भी ज्यादा कठिन था। कुछ संवेदनशील चीजें थीं जिन्हें हमने नहीं छुआ। साथ ही, हमें इतिहास भी बताना था। इसलिए यह मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी।"

प्रियदर्शन ने इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ के लिए कुछ नाटकीय दृश्य भी शूट किए हैं। प्रियदर्शन के मुताबिक, राम मंदिर से जुड़े सबसे अहम लोगों जवाहरलाल नेहरू और कलेक्टर केके नायर जैसे दिखने वाले लोगों को ढूंढना मुश्किल था। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने इस विषय पर स्वयं कोई शोध नहीं किया, क्योंकि जब उन्हें स्क्रिप्ट मिली तो यह पहले ही हो चुका था।

प्रमुख खबरें

Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार

Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

North India में भारी बारिश से Delhi-NCR में भरा पानी, UP और Bihar में बाढ़ का संकट