By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2022
उन्होंने कहा किकांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान इन उपक्रमों को मजबूत किया लेकिन भाजपा इन्हें उन दो बड़े उद्योगपतियों को बेचने में जुटी है जो इस पार्टी को भारी रकम देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर लोगों को रोजगार से वंचित रख रही है क्योंकि वह जानती है कि लोग उससे सवाल नहीं करेंगे। प्रियंका ने कहा कि उसे पता है कि चुनाव में जाति धर्म के नाम पर उसे वोट मिल जायेंगे इसलिए वह जो चाहेगी कर सकती है। प्रियंका ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने हवाई अड्डे, बंदरगाह तथा कई अन्य उपक्रमों को बेच डाला है। आखिर केंद्र और राज्य सरकारें किसके लिए काम कर रही हैं और किसके लिए नीतियां बना रही हैं। एक तरफ वे लोगों को रोजगार देने का दावा कर रही हैं वहीं दूसरी ओर रोजगार देने वाले हर क्षेत्र को बेच रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 12 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें भरने में नाकाम रहे हैं। आज जब चुनाव है तो वे झूठा दावा करते हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने चार लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है।