प्रियंका ने की अपील, बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की मदद करे यूपी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार से अपील की कि अपनी बेटी का इलाज नहीं करा पा रहे पिता की तत्काल मदद की जाए। एप्लास्टिक अनीमिया से जूझ रही बच्ची के पिता ने इलाज नहीं हो पाने की स्थिति में अपने परिवार के लिये कथित तौर पर इच्छामृत्यु की मांग की है। प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘

ललिता के परिवार को इलाज के लिये हरसंभव मदद मिलनी चाहिये। यह बेहद शर्मनाक है कि किसी को इस कारण इच्छामृत्यु की मांग करने की जरूरत पड़ रही है कि वह पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करा सकता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश सरकार से परिवार की तत्काल मदद करने की अपील करती हूं।’’

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा