प्रियंका का भाजपा पर वार, कहा- गन्ना किसानों से बकाया भुगतान का वादा कर मोड़ लिया मुंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने गन्ना किसानों से बकाये के भुगतान का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उनसे मुंह मोड़ लिया। प्रियंका ने गन्ना किसानों के बकाये से जुड़ी मीडिया में आयी खबर का हवाला देते हुए यह सवाल भी कहा कि क्या सरकार को किसानों की जरा भी चिंता है?

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘चुनाव में गन्ना किसानों के भुगतान का वादा दोहराने वाली उप्र भाजपा सरकार ने चुनाव होते ही गन्ना किसानों से मुंह मोड़ लिया।’’ प्रियंका ने कहा, ‘‘किसी को बेटी की शादी करनी है, किसी को अगली फसल बोनी है, लेकिन पैसा अटका हुआ है और किसान दर दर की ठोकरें खा रहा है। क्या सरकार को किसानों की जरा भी चिंता है?’’ 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह