बेरोजगारी को लेकर प्रियंका का सरकार पर हमला, कहा- विज्ञापनों से नहीं छिपाया जा सकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हाल ही में एक रोजगार योजना की घोषणा करके भयंकर बेरोजगारी को ढंकने की कोशिश की, लेकिन विज्ञापनों से सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता। उन्होंने उप्र से मजदूरों के फिर से मुंबई का रुख करने से जुड़ी खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘रोजगार को लेकर अभी उप्र सरकार के आयोजन में खूब घोषणाएं हुईं लेकिन उसकी असलियत खुद आप श्रमिकों से सुन लीजिए। उत्तर प्रदेश में कोई काम नहीं है इसीलिए सबको फिर वापस जाना पड़ रहा है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने दावा किया, ‘‘आकंड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश से लगभग 1.5 लाख लोग तो अभी मुंबई वापस जा चुके हैं। राज्य सरकार ने एक आयोजन के ज़रिए प्रदेश में फैली भयंकर बेरोजगारी को ढंकने की कोशिश की लेकिन जमीनी सच्चाई को विज्ञापनों से कब तक छुपाया जा सकता है। ’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत शुक्रवार को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरह आपदा को अवसर में बदला गया, देश के अन्य राज्यों को भी इस योजना से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश