भुगतान नहीं होने पर गन्ना किसान ने की आत्महत्या, प्रियंका ने यूपी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गन्ना किसानों को बकाये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि 14 दिनों में भुगतान का दावा करने वाली भाजपा अब खामोश बैठी है। मुजफ्फरनगर जिले में एक किसान की कथित खुदकुशी से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा का दावा था कि 14 दिनों में पूरा भुगतान दिया जाएगा लेकिन हजारों करोड़ रुपया दबाकर चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट