सोनिया गांधी के बचाव में उतरीं प्रियंका, कहा- राष्ट्रपति का सम्मान करती हैं मेरी मां, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Jan 31, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर भाजपा द्वारा माफी मांगे जाने की मांग किये जाने पर प्रियंका गांधी का बयान सामने आया है। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें पहले देश को बर्बाद करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी मां 70-80 साल की बुजुर्ग महिला हैं, उन्होंने बस इतना कहा है कि 'राष्ट्रपति ने इतना लंबा भाषण पढ़ा और वह थक गई होंगी, बेचारी'। वह भारत के राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi ने राष्ट्रपति को बताया बेचारी, भड़की बीजेपी, जेपी नड्डा ने की माफी की मांग

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया द्वारा इस तरह की बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है। वे दोनों दो सम्मानित लोग हैं और हमसे उम्र में बड़े हैं। उनका अनादर से कोई मतलब नहीं है। भाजपा को पहले खाई में धकेलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोनिया गांधी की टिप्प्णी की निंदा की और मांग की कि वह राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगें।

इसे भी पढ़ें: 'अंत तक थक गई थीं', राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलीं सोनिया गांधी, राहुल ने बताया बोरिंग

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के स्वास्थ्य के प्रति सोनिया गांधी जी की सहानुभूति भाजपा के लोगों को पच नहीं रही है। भारत के प्रत्येक व्यक्ति के मन में राष्ट्रपति के प्रति सम्मान और सहानुभूति है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या भाजपा राष्ट्रपति मुर्मू के प्रति उस अनादर का जवाब देगी, जब उन्हें संसद भवन या अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया गया? मैं उन्हें इस प्रश्न का उत्तर देने की चुनौती देता हूं।

प्रमुख खबरें

Dalal Street पर लाल सुनामी! Crude Oil की आग में झुलसे निवेशक, Sensex-Nifty क्रैश।

West Bengal का Political Map: एक दशक में लेफ्ट साफ, 2026 में अब ममता-BJP की सीधी फाइट

Shreya Ghoshal Birthday: सा रे गा मा पा ने खोली किस्मत, देवदास से बनीं Singing Superstar

Petrol की कीमतों पर Donald Trump की बड़ी चाल! अमेरिका खोलेगा अपना Strategic Petroleum Reserve, ईरान युद्ध के बीच राहत की तैयारी