'अंत तक थक गई थीं', राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलीं सोनिया गांधी, राहुल ने बताया बोरिंग

sonia rahul
ANI
अंकित सिंह । Jan 31 2025 1:21PM

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह संसद में वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे (सरकार) न तो वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और न ही जवाब देते हैं।

शुक्रवार को संसद में बजट सत्र के पहले दिन द्रौपदी मुर्मू द्वारा सदन की शुरुआत करने के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति थक रही थीं। सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं, उनके बगल में खड़े राहुल गांधी ने कहा कि बोरिंग, कुछ भी नया नहीं था। मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Budget session की शुरुआत में राष्ट्रपति का अभिभाषण, देश के विकास को लेकर कही बड़ी बात

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह संसद में वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वे (सरकार) न तो वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करते हैं और न ही जवाब देते हैं। पिछला सत्र (संसद का) भी बर्बाद हो गया, कोई चर्चा नहीं हुई। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। घोड़ा-बग्गी में सवार होकर संसद पहुंचने के बाद मुर्मू ने राष्ट्रगान के बाद अपना संबोधन शुरू किया।

इसे भी पढ़ें: Parliament Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी बजट सत्र की शुरुआत, आज आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में काम कर रही है। साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए मुर्मू ने इस बात का भी जिक्र किया कि भारत ने 2023-24 में 32.2 करोड़ टन का रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हासिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा लक्ष्य कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता हासिल करना है। सरकार किसानों को बेहतर लाभ सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़