Amazon Prime से जुड़ सकती हैं प्रियंका चोपड़ा, जेनिफर साल्के ने किया ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

मुंबई। अमेजन प्रमुख जेनिफर साल्के ने कहा है कि प्रियंका चोपड़ा एक अद्भुत महिला व्यवसायी हैं और वह एक परियोजना को लेकर अमेजन स्टूडियो के साथ करार कर रही हैं जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। स्टूडियो की स्ट्रीमिंग शाखा अमेजन प्राइम वीडियो ने जोनास बंधुओं पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने की घोषणा की है। साल्के ने संगीतकार भाइयों को उनसे मिलाने का श्रेय प्रियंका को दिया जिनकी शादी निक जोनास से हुई है। साल्के ने एक साक्षात्कार में पीटीआई- बताया, ‘‘मैं प्रियंका के जरिए निक से मिली और उन्होंने मुझे वीडियो भेजा।

हम प्रियंका के साथ भी कुछ काम कर रहे हैं जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रियंका से प्यार करती हूं, उनके पास कई अद्भुत विचार हैं और वह बिना पटकथा वाले कार्यक्रमों, सामाजिक जागरूकता वाले धारावाहिकों से लेकर बड़ी फिल्में और हास्य के कई अलग-अलग चीजों में दिलचस्पी रखती हैं।

इसे भी पढ़ें: पर्दे पर किरदार को बखूबी निभाने के लिए इन एक्‍ट्रेस ने पहनी भारी भरकम ड्रेसेज

वह एक अद्भुत महिला व्यवसायी हैं। आप हमें उनके साथ कुछ और काम करते देख सकते हैं।’’ पिछले सप्ताह तीन भाईयों केविन, जोए और निक जोनास का ‘सकर’ संगीत वीडियो जारी हुआ है। तीनों भाई छह साल बाद संगीत वीडियो में साथ नजर आए हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow