वाणी कपूर के साथ घुंघरू सॉन्ग पर टल्ली होकर नाची प्रियंका चोपड़ा, देखें वीडियो

By रेनू तिवारी | Nov 23, 2019

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। इसी कारण वह सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करती है वह वायरल हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बी टाउन के गर्ल गेंग के साथ पार्टी की है। इस लेडी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने वाणी कपूर के साथ जमकर डांस किया है।

प्रियंका चोपड़ा और वाणी फिल्म वॉर के सुपरहिट गाने घुंघरू पर मग्न होकर नाचती नजर आ रही हैं। अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर प्रियंका बी टाउन फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं।

यहां देखें वीडियो-

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की शादी को एक साल पूरा होने जा रहा है। शादी के एक साल पूरा होने पर पति निक जोनास ने पीसी को एक बड़ा घर भी गिफ्ट किया हैं जिसमें दोनों साथ रहेंगे। काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। फिल्म व्हाइट टाइगर में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में होंगे। प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रियंका की ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा प्रियंका के पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी हैं।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित