स्लिम-ट्रिम रहने के लिए यह डाइट प्लान फॉलो करती हैं प्रियंका, आप भी करें ट्राई

By प्रिया मिश्रा | Aug 24, 2021

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। प्रियंका की फिगर को देखकर लोगों को लगता है कि वे कोई फैंसी डाइट फॉलो करती होंगी, जबकि ऐसा नहीं है। प्रियंका दिल से देसी हैं और घर का बना खाना खाती हैं। प्रियंका हर काम को बहुत डेडिकेशन के साथ करती हैं, फिर चाहे वो एक्टिंग हो या वर्कआउट। प्रियंका अपने पर्सनल ट्रेनर के साथ सुबह वर्कआउट करती हैं। वे हर रोज़ कार्डियो और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज का कॉम्बिनेशन करती हैं। प्रियंका एक बहुत बड़ी फूडी हैं और उन्हें खाना बहुत पसंद हैं। वे अपने फेवरेट खाने को पूरी तरह छोड़ देने के बजाय उसेस्मार्ट तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करती हैं। अपने एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि वे बहुत आसान डाइट प्लान फॉलो करती हैं।  अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं तो प्रियंका का इस डाइट प्लान से मदद ले सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: यास्मीन कराचीवाचा ने बताएं डेस्क पर बैठे बॉडी को स्ट्रेच करने की एक्सरसाइज

ब्रेकफास्ट 

जबकि प्रियंका मॉर्निंग पर्सन नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह एक हेल्दी नोट पर अपनी सुबह की शुरुआत करने की कोशिश करती हैं। प्रियंका वर्कआउट करने से पहले, प्री-वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर एक कप कॉफी लेना पसंद करती हैं। इसके बाद वह नाश्ते के लिए ऑमलेट या एवोकैडो लेती हैं। इसके अलावा कभी-कभी वे ब्रेकफास्ट में इडली, डोसा या पोहा खाना भी पसंद करती हैं। जब वे भारत में अपने घर पर होती हैं तो उन्हें परांठे खाना पसंद है।

लंच 

प्रियंका सचमें एक देसी गर्ल हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि जब वह घर पर होती हैं तो उन्हें लंच में देसी खाना खाना पसंद होता है। प्रियंका बताती हैं कि वे लंच में रागी की रोटियां, भिंडी, दाल, आलू गोभी आदि खाना पसंद करती हैं। खाने के साथ उन्हें दही, अचार और सलाद खाना बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा वे रोस्टेड फिश, सब्जियां और सलाद खाती हैं। जब वे शूट के लिए कहीं बाहर होती हैं तो उन्हें वेज सलाद खाना पसंद है।

इसे भी पढ़ें: तेजी से वजन घटा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं यह समस्याएं

स्नैक्स 

स्नैक्स में प्रियंका का मखाना खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा जब भी कभी वे चीट मील लेती हैं वे चाट खाती हैं। 


डिनर 

प्रियंका रात डिनर लेती हैं। रात के खाने में वे सूप या दोपहर का बचा हुआ खाना खा लेती हैं।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा निरोगी काया का Blessing

US-Israel vs Iran War | अब कम से कम 1 टन के वॉरहेड वाली मिसाइलों से होगा हमला, ईरान की नई चेतावनी

क्या खत्म हो गया Babar Azam का वनडे करियर? Pakistan Cricket Team कप्तान Shaheen Afridi ने तोड़ी चुप्पी

UCC Gender Equality | समान नागरिक संहिता: निजी कानूनों में लैंगिक भेदभाव का समाधान है UCC- सुप्रीम कोर्ट