प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ भारतीय अंदाज में US में मनायी दिवाली, निक जोनास का ये पोस्ट दिल जीत लेगा

By रेनू तिवारी | Nov 06, 2021

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक शानदार स्टाइलिश आइकन हैं। एक्ट्रेस अपने लुक और नये अंदाज से हमेशा अपने फैंस को प्रभावित करती हैं।  फैशन की दुनिया में भी वह किसी से कम नहीं है चाहे वह रेड कार्पेट पर हो या एनवाईसी में ऑफ-ड्यूटी आउटिंग के दौरान। हाल ही में, उन्होंने अपने पति निक जोनास के साथ उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर पर दिवाली मनाई। समारोह में शामिल होने वालों में कुछ नामचीन नामों को देखा, जिनमें क्रिसी टेगेन और जॉन लीजेंड शामिल थे। निक और प्रियंका दोनों ने उत्सव के लिए पारंपरिक पोशाकें पहनीं और दोनों भारतीय पहनावें में शानदार लग रहे थे। 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने पति व गायक निक जोनस के साथ पारंपरिक तरीके से दीपावली का त्योहार मनाया। पीली साड़ी पहने 39 वर्षीय अभिनेत्री ने लास एंजिलिस स्थित अपने आवास पर पारंपरिक तरीके से पूजा की। उनके पति सफेद कुर्ता-पायजामा पहने थे। इंस्टाग्राम पर पूजा की कई तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘‘देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम अपने घर में उनकी कृपा की प्रार्थना करते हैं। दीपावली की शुभकामनाएं।’’

इसे भी पढ़ें: नुसरत जहां ने पहली बार यश दासगुप्ता और बेटे यशन संग शेयर की तस्वीर, दीपावली तीनों ने साथ मनाई

 

 दिवाली पार्टी का वीडियो वायरल

पूजा के कुछ ही घंटों बाद प्रियंका पति-पत्नी ने अपने घर पर दोस्तों के लिए दिवाली की पार्टी की। वहीं, 29 वर्षीय जोनस ने एक छोटा वीडियो साझा करके कहा है कि वह बहुत खुश हैं कि प्रियंका ने उन्हें कई भारतीय त्योहारों से रूबरू कराया है। उनकी पार्टी में संगीतकार जॉन लीजेंड और उनकी पत्नी व मॉडल क्रिसी टिगेन भी शामिल हुईं।

निक ने उठाया भारतीय त्यौहार का लुफ्त 

सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका सफेद लहंगे के सेट में दिखाई दी और निक ने प्रिंटेड कुर्ता पायजामा सेट चुना। गायक ने पार्टी में अपनी और अपनी पत्नी का एक वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन दिया, "आपको और आपके लिए दिवाली की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार और प्रकाश भेज रहा हूं। मेरी खूबसूरत पत्नी ने मुझे कई शानदार भारतीय छुट्टियों और परंपराओं से परिचित कराया है। मेरा दिल है इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने में सक्षम होने के लिए इतना भरा हुआ है।" 

 यहां देखें प्रियंका-निक की दिवाली पार्टी की तस्वीरें 

प्रमुख खबरें

Avenue Supermarts की स्टैंडअलोन आय Q2 में 18.4% बढ़कर 19,206 करोड़ रुपये हुई

Assam NRC डेटा ट्रांसफर न होने से 19.07 लाख लोगों की Rejection Slips अटकीं, RGI ने दी जानकारी

Power Bank की गलत स्टोरेज और चार्जिंग से हो सकता है Battery Blast, बरतें ये जरूरी सावधानियां

VCK प्रमुख Thirumavalavan ने मांगा CEC का इस्तीफा, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप