प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका में सदस्य के रूप में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा जोनस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

लास एंजिलिस। अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) ने सदस्य के रूप में संस्थान में शामिल किया है। पीजीए की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पीजीए एक गैर-लाभकारी व्यापार संगठन है जो फिल्म, टेलीविजन और न्यू मीडिया में निर्माता टीम के सभी सदस्यों के हितों का प्रतिनिधित्व, सुरक्षा और प्रचार करता है। स्क्रिप्टेड, नॉन-फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन और न्यू मीडिया क्षेत्र में पूरी निर्माता टीम में इसके 8,000 से अधिक सदस्य हैं। पीजीए ने टि्वटर पर इस बात की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब कैसी है शहनाज की हालत, अभिनव शुक्ला ने बताया

प्रियंका ‘‘क्वांटिको’’ जैसे टेलीविजन शो के अलावा ‘‘बेवॉच’’ और ‘‘इज़न्ट इट रोमांटिक’’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। प्रियंका की निर्माता कंपनी पर्पल पेबल्स पिक्चर्स कई फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘‘वेंटिलेटर’’ और ‘‘पानी’’ शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन