वेडिंग एनिवर्सरी पर निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के लिए लिखा ये खास संदेश, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Dec 03, 2020

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के दो साल पूरे हो गये है। अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी का दोनों जश्न मना रहे हैं। 2018 में जोधपुर में दो के परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हिंदू और ईसाई धर्म के अनुसार शादी की गयी। शादी के बंधन में बंधने वाले प्रियंका और निक ने अपनी शादी के समय को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट की है। बुधवार (2 दिसंबर) को, उन्होंने अपने पारंपरिक हिंदू विवाह से कुछ तस्वीरें एक शानदार कैप्शन के साथ साझा कीं।

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता शिवकुमार वर्मा की हालत नाजुक, वेंटीलेटर के सहारे जिंदा रखने की कोशिश जारी 

निक जोनास ने अपने पारंपरिक हिंदू विवाह से कई तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों के साथ, उन्होंने अपने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए एक स्पेशल नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "दो दिन, दो शादियाँ अब दो साल। मैं अपने घर और देश में, एक पारंपरिक हिंदू विवाह में प्रियंका से शादी करने के लिए बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं, और कितनी जल्दी ये समय बीत गया। 

निस्संदेह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी 2018 की सबसे बड़ी होने वाली घटनाओं में से थी। समारोहों की तस्वीरें और वीडियो उसी का प्रमाण हैं। जोशीप राधिक, जो शादी के आधिकारिक फोटोग्राफर थे, ने शादी के दौरान कई समारोहों से कई तस्वीरें साझा कीं। 

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र