भगवान श्री राम के दर्शन करने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर लगी भीड़ | Video

By रेनू तिवारी | Mar 20, 2024

विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाली प्रियंका चोपड़ा में हैं। वह अपने परिवार के साथ भागवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंची हैं। हाल ही में दुबई में छुट्टियां एन्जॉय कर रहीं प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचीं। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा 'देसी गर्ल' के अयोध्या हवाईअड्डे पर पहुंचने का एक वीडियो साझा किया गया जिसमें जोड़े को भारतीय पोशाक पहने देखा जा सकता है। वीडियो में पीसी को पीले रंग की साड़ी पहने देखा जा सकता है, जबकि निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा चुना।

 

इसे भी पढ़ें: Fighter OTT Release | ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण-स्टारर फाइटर इस तारीख को ओटीटी पर होगी रिलीज


इस बीच, प्रियंका को सोमवार को मुंबई में फरहान अख्तर के घर जाते हुए भी देखा गया। वह इससे पहले फिल्म निर्माता के साथ डॉन (2006) और इसके सीक्वल में काम कर चुकी हैं। हालांकि, प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि वह फिल्म निर्माता से उनके प्रोजेक्ट जी ले जरा के सिलसिले में मिलीं, जिसमें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी हैं। फिल्म की घोषणा 2021 में की गई थी, हालांकि, तब से इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।

 

इसे भी पढ़ें: Fighter और Animal के बाद Anil Kapoor नया धमाका, एक्शन ड्रामा फिल्म सूबेदार में निभाएंगे लीड रोल | Deets inside


हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान ने पहले प्रियंका के साथ डॉन 3 के बारे में चर्चा की थी और अभिनेत्री की ओर से हरी झंडी का इंतजार कर रहे हैं।जनवरी में प्रियंका ने निक के साथ लॉस एंजिल्स के एक मंदिर में अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मंदिर यात्रा की तस्वीरों की एक श्रृंखला साझा की और लिखा, ''वह हमारा चमत्कार है। और वह 2 साल की है।''


काम के मोर्चे पर प्रियंका चोपड़ा

पूर्व मिस वर्ल्ड को आखिरी बार सैम ह्यूगन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लव अगेन में देखा गया था। यह फिल्म 2016 की जर्मन फिल्म एसएमएस फर डिच का अंग्रेजी रीमेक है। PeeCee अगली बार एक्शन कॉमेडी फिल्म, हेड्स ऑफ स्टेट्स में दिखाई देगी। आगामी फिल्म में इदरीस एल्बा, जॉन सीना और स्टीफन रूट भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

<

प्रमुख खबरें

IPL 2024: अगर मुझे दो मैच खेलने को मिलते... CSK ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर का बड़ा बयान

Haryana: सियासी संकट के बीच कांग्रेस के भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Andhra Pradesh के सीएम जगन मोहन रेड्डी का बड़ा बयान, बोले- बरकरार रहेगा 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण

Maharana Pratap की जयंती के अवसर पर Gadiya Lohar Samaj भव्य कार्यक्रम का किया आयोजन