प्रियंका चोपड़ा की मुस्कुराहट के दीवाने हुए निक जोंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2018

लॉस एंजिलिस। प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस ने अपने रिश्ते की भले ही आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की हो लेकिन गायक ने अदाकारा की मुस्कुराहट को लेकर अपने प्यार का एलान इंस्टाग्राम पर कर दिया है। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर गायक ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘‘वह मुस्कुराहट’’ और साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई। 

दूसरी ओर, क्वांटिको की 35 वर्षीय अदाकारा भी गायक के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने में पीछे नहीं रहीं और उन्होंने जोंस की एक तस्वीर पर, दिल और आग (फायर) की इमोजी बनाई। ‘ई! न्यूज’ की खबर के अनुसार दोनों पिछले कुछ समय से कई बार एक साथ नजर आए हैं। मेमोरियल डे सप्ताहांत पर भी दोनों एक साथ नजर आए थे। उनसे जुड़े एक सूत्र ने ‘यूएस वीकली’ को बताया, ‘‘वह डेट कर रहे हैं और यह रिश्ता अभी नया है। यह एक अच्छा मेल है और दोनों की एक दूसरे में रुचि भी है।’’ प्रियंका और निक की मुलाकात ‘‘2017 मेट गाला’’ समारोह के दौरान हुई थी।

प्रमुख खबरें

सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस : PM Modi

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam