आपके लिए बहुत खुश हूं : प्रियंका ने दी मेगन, प्रिंस हैरी को बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2017

लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को उनकी सगाई पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने ही अपनी सगाई की सूचना सार्वजनिक की है। 35 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘‘मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी को बहुत बधाई। मेगन, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।

आप हमेशा से सर्वश्रेष्ठ की हकदार हैं.... खूबसूरत मुस्कान कायम रखो।’’‘ क्वांटिको’ स्टार प्रियंका और ‘सूट्स’ स्टार मेगन की दोस्ती कुछ साल पहले ‘एली वूमन इन टेलीविजन’ के वार्षिक भोज के दौरान हुई। उसके बाद से ही दोनों अभिनेत्रियां लगातार एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

प्रिंस हैरी ब्रिटेन के राजकुमार और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैं। हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स की ओर से क्लेयरेंस हाउस ने कल एक बयान जारी कर कहा था, ‘‘विवाह 2018 में वसंत में होगा। विवाह की तिथि के संबंध में अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान