प्रियंका नहीं अजय राय लड़ेंगे वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2019

वाराणसी। देश की सबसे चर्चित सीट उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने भाजपा के प्रत्याशी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अजय राय को टिकट दिया है। अजय राय साल 2014 में भी मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। सपा की ओर से इस सीट पर शालिनी यादव को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इसके अलावा  गोरखपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मधुसूदन तिवारी को टिकट दिया है। यहां से भाजपा ने अभिनेता रविकिशन को टिकट दिया है।

गौरतलब है कि प्रियंका को इस साल की शुरुआत में महासचिव बनाने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे चुनाव भी लड़ सकती हैं। पहले उनके रायबरेली से लड़ने की संभावनाएं जताई गई थीं लेकिन वहां से भी एक बार फिर सोनिया गांधी मैदान में हैं। हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और खुद प्रियंका ने भी वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात पर अपने जवाब से सस्पेंस छोड़ दिया था।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !