प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ पर कोरोना संकट के समय गैरजिम्मेदार होने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बावजूद चुनावी सभाएं कर रहे हैं और संकट के समय उनका गैरजिम्मेदार रवैया साफ नजर आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संकट के समय नेताओं को अपने आचरण से उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर RTC की हड़ताल के मद्देनजर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

प्रियंका ने कहा, ‘‘जिनका कार्य जवाबदेही और पारदर्शिता भरा होना चाहिए वह खुद गैरज़िम्मेदार साबित हो रहे हैं। संकट के समय नेताओं को सत्यता और सही आचरण का उदाहरण पेश करना चाहिए ताकि लोग उन पर भरोसा कर सकें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार