मोदी सरकार पर प्रियंका गांधी का हमला, कहा- बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो

By अंकित सिंह | Feb 20, 2021

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 90 दिनों से लाखों किसान बॉर्डर पर शांति से बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, 215 किसान शहीद हुए। बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि हमारे देश का हृदय किसान है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि मोदी जी ने आपके सामने आकर हर चुनाव में ये वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको दिया जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको मिला? उन्होंने कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। क्या आपकी आमदनी दोगुनी हुई? ये लड़ाई सिर्फ किसान नहीं बल्कि हर देशवासी के अस्तित्व की लड़ाई है; इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड