योगी पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा- यूपी में बेटी बचाओ, मिशन शक्ति है खोखले नारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्राने उत्तर प्रदेश में अपराध की कुछ हालिया घटनाओं कोलेकर बुधवार कोराज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार के लिए बेटी बचाओ” और “मिशन शक्ति” जैसेकदम सिर्फ खोखले नारेहैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला विरोधी अपराधों को रोकने के लिएराज्य सरकार को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार बदलना पड़ेगा और संवेदनशीलता दिखानी होगी।

इसे भी पढ़ें: युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-एक नरेंद्र के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पिछले दिनों ऐसे सैंकड़ों मामले सामने आए जिनमें या तो प्रशासन ने पीड़ित पक्ष की बात नहीं सुनी या फरियादी महिला से ही बदतमीजी कर दी। प्रियंका के मुताबिक, महिला सुरक्षा को लेकर हाथरस, उन्नाव एवं बदायूं जैसी घटनाओं में यूपी सरकार के व्यवहार को पूरे देश ने देखा। महिला सुरक्षा की बुनियादीसमझ है कि महिला की आवाज सर्वप्रथम है। मगर उप्रसरकार ने बार-बार ठीक इसके उलट काम किया। उन्होंने आरोप लगाया, यह स्पष्ट है कि सरकार के लिए “बेटी बचाओ” और “मिशन शक्ति” सिर्फ खोखले नारे हैं। उन्होंने यह भी कहा, महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने की प्राथमिक शर्त है - महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को सामने लाना। और इसके लिए महिलाओं की आवाज को आदर से सुनना होगा।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा

इलाहाबाद High Court ने 2 साल से लापता महिला की तलाश का जिम्मा CBI को सौंपा

Maharashtra Drought: 32 जिलों का मुआयना करने इसी हफ्ते पहुंचेगी केंद्रीय टीम, फडणवीस ने दी जानकारी

सहारनपुर की आयशा मस्जिद में अजान पर रोक न लगाए प्रशासन, Allahabad High Court का निर्देश