युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-एक नरेंद्र के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

the state president
दिनेश शुक्ल । Jan 12 2021 9:15PM

आत्मनिर्भर भारत शब्द का उपयोग स्वामी विवेकानंद जी ने भी किया था। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी। उनके सपनों को प्रधानमंत्री जी पूरी दृढ़ता से साकार करने का काम कर रहे हैं।

भोपाल। प्रधानमंत्री जी ने आज युवा संसद में राजनीतिक वंशवाद को कठिन चुनौती बताया है। कुछ परिवार ऐसे हैं, जो राजनीति को उनके परिवार के सदस्यों तक ही सीमित रखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि हर एक लाभ, हर फायदा उनके ही परिवार को मिले। हमारे प्रधानमंत्री जी ने राजनीतिक वंशवाद को  उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने इसके लिए युवाओं पर भरोसा जताया है और उनके इस आह्वान पर युवाओं को आगे आना चाहिए। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने की अपील करने कांग्रेस मैदान में उतरी

एक नरेंद्र के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहते थे कि मुझे 100 क्षमतावान नौजवान मिल जाएं, तो मंन उनकी मदद से दुनिया के दृश्य बदल सकता हूं। स्वामी विवेकानंद की कल्पना को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी साकार कर रहे हैं और उन्होंने अकेले ही पूरी दुनिया में भारत की छवि को बदल दिया है। जो स्वप्न उस समय के नरेंद्र यानी स्वामी विवेकानंद जी ने देखा था,  हमें गर्व होता है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उस स्वप्न को पूरा कर रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत शब्द का उपयोग स्वामी विवेकानंद जी ने भी किया था। उन्होंने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की कल्पना की थी। उनके सपनों को प्रधानमंत्री जी पूरी दृढ़ता से साकार करने का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुरैना में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत, 8 लोगों का इलाज जारी

संकल्प की ताकत को पहचानें युवा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज युवा दिवस के अवसर पर आप सभी हार्दिक अभिनंदन करता हॅू। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। 128 साल बाद हम एक ऐसे युवा आदर्श को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारत को दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया था, जिन्हें भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में युवाओं के आदर्श के रूप में देखा जाता है। शर्मा ने कहा कि हमारे बीच विश्व प्रसिद्ध स्वीमर सत्येंद्र कुमार उपस्थित हैं, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के उस कथन को अक्षरशः सत्य कर दिखाया है कि अगर मन में संकल्प है, तो दिव्यांग होना कोई अभिशाप नहीं है। शर्मा ने कहा कि युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी के पास उस समय शिकागो की धर्मसभा में जाने के लिए न तो व्यवस्था थी, न ही आमंत्रण। लेकिन उन्होंने प्रयास किए और सम्मेलन में अपनी बात रखने का अवसर हासिल किया। शर्मा ने कहा कि युवाओं में वह शक्ति है कि वे अपनी मेहनत और क्षमता के बल पर हर संकल्प को पूरा कर सकते हैं। शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ऐसे संकल्प युवाओं को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारत का युवा अपने चरित्र के आधार पर बनता है। मान, सम्मान चला जाए तो कुछ नहीं होता है, लेकिन चरित्र चला गया तो कोई पूछने वाला नहीं होगा। इसलिए आज के युवाओं को चरित्रवान बनने का संकल्प लेना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अफीम के बाद अब लहसुन भी बनेगा मंदसौर की पहचान, सरकार करेगी ब्रॉडिंग

स्वामी विवेकानंद जी के विचार हमेशा प्रासंगिक

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में एक यायावर ऋषि की तरह घूमकर भारत का नाम रोशन किया। विश्व को भारत की पुरातन संस्कृति से परिचय कराने का काम स्वामी जी ने किया था। उनके विचार हमेशा प्रासंगिक है। देश ही नहीं विश्व के युवा स्वामी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वामी जी के संकल्पों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी एक व्यक्ति नहीं विचार है। उनके विचारों को आगे बढाने का काम हर युवा को करना है। स्वागत भाषण मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने दिया। संचालन जिला महामंत्री गोपाल तोमर एवं आभार मंडल अध्यक्ष राहुल पचौरी ने माना।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में अब तक 41 जिलों में 1500 पक्षियों की मौत, 18 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

प्रदेश अध्यक्ष ने किया चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिलाष पांडे, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने पार्टी नेताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की जिला इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर केंद्रित लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का उदघाटन किया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पंवार, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय, राहुल कोठारी, मोर्चा प्रदेश मंत्री अश्विनी राय, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मिश्रा, विकास वीरानी, अनिल अग्रवाल, दीपेंद्र पाल, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक सैनी, सतीश विश्वकर्मा, अजय शर्मा, अश्विनी राय, भाषित दीक्षित, राहुल पचौरी, पंकज त्रिपाठी, धर्मेन्द्र पाल, सत्येन्द्र मिश्रा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़