Priyanka Gandhi का सरकार पर हमला, बोलीं: ये हमारे छात्र हैं, आंसू गैस क्यों?

By अंकित सिंह | Jul 20, 2026

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक के आरोपों को लेकर विरोध कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "ये हमारे बच्चे हैं" और केंद्र सरकार पर संसद में शिक्षा नीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा न करने का आरोप लगाया।

यह बयान तब आया जब संसद का मॉनसून सत्र हंगामेदार रहा; NEET-UG 2026 पेपर लीक के आरोपों और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चंदे के कथित गबन को लेकर लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में बार-बार कामकाज में रुकावटें आईं। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्यों ने इन दोनों मुद्दों पर चर्चा की मांग की, जिसके कारण बार-बार नारेबाजी हुई और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। आखिरकार, दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई और अब ये मंगलवार सुबह 11 बजे फिर से शुरू होंगी। मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi का मास्टरस्ट्रोक: 2027 UP Elections से पहले Lodheshwar Corridor की नींव, PDA को जवाब?

इस बीच, राजधानी में कथित परीक्षा गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज़ हो गए। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के सदस्यों ने कथित पेपर लीक मामले में जवाबदेही की मांग करते हुए संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की। संसद स्ट्रीट के पास प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवान घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने कहा कि हम बैरिकेड के पास खड़े थे, तभी उन्होंने (प्रदर्शनकारियों ने) हम पर पत्थर फेंके।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश