प्रियंका गांधी ने कांग्रेस उम्मीदवार अर्चना गौतम का किया बचाव, बोलीं- PM मोदी से क्यों नहीं पूछे जाते ऐसे सवाल

By अनुराग गुप्ता | Jan 18, 2022

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम को लेकर मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर सीट से जो चुनाव लड़ रही हैं उन्होंने बहुत संघर्ष के बाद अपना जीवन बनाया है। वह इस मुकाम तक पहुंची हैं कि लोग उन्हें पहचान पा रहे हैं कि वो कौन हैं। 

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वो महिला सेवा करने की बात कर रही है। जनता के मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने कहा कि अर्चना गौतम को हल्का बनाने की कोशिश की जा रही है। मुझे नहीं लगता है कि पुरुष होने पर उनसे ऐसे सवाल पूछे जाते। दरअसल, कांग्रेस उम्मीदवार पर कपड़ों और शादी को लेकर निशाना साधा जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हर जिला कांग्रेस कमेटी में महिला कार्यकारी अध्यक्ष की करेंगे नियुक्ति: नाना पटोले 

कांग्रेस पर बरसी थी भाजपा

भाजपा ने कांग्रेस पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए अर्चना गौतम पर निशाना साधा था। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा था कि कांग्रेस ने सस्ती लोकप्रियता के लिए अर्चना गौतम को टिकट दिया है। इस तरह के उम्मीदवार को उतारने का मतलब यह है कि लोगों की सेवा करने की कोई भावना नहीं है। यह दिखाता है कि कांग्रेस में कोई गंभीरता नहीं है। यह उनमें परिपक्वता की कमी को भी दिखाता है।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस