हर जिला कांग्रेस कमेटी में महिला कार्यकारी अध्यक्ष की करेंगे नियुक्ति: नाना पटोले

nana patole
प्रतिरूप फोटो

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया था।

मुंबई। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और उन्हें समान अवसर दिए हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल के महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं को अवसर दिए हैं। कांग्रेस की राजनीति में महिलाओं को अहम जिम्मेदारी देने की परंपरा रही है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी में एक महिला कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त करने का ऐलान किया है। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील, पंजीकरण अभियान को बनाएं जन आंदोलन

इस संबंध में पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने स्थानीय निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया था। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का क्रांतिकारी फैसला लिया है और इसे लागू करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने पहली कांग्रेस उम्मीदवार सूची में 40 फीसदी महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारकर एक नया मापदंड स्थापित किया है। 

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का लक्ष्य, पूरे देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक डिजिटल सदस्यों का पंजीकरण करेगा

प्रियंका गांधी ने "मैं एक लड़की हूं, मैं लड़ सकती हूं" की घोषणा करके महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में भी महिला सशक्तिकरण के मामले में एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब प्रत्येक जिला कांग्रेस कमेटी में एक महिला कार्यकारी अध्यक्ष को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय स्थानीय स्तर पर राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल साबित होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़