प्रियंका गांधी से जुड़े सवाल पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- वो कमरे में बंद थी, उन्हें हमारा संघर्ष नहीं दिखा

By अजय कुमार | Oct 06, 2021

यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर बवाल भले ही थम गया हो लेकिन राजनीति अभी भी जारी है. बुधवार को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा की उनसे प्रियंका को लेकर सवाल पूछा गया तो भड़क गए। उन्होंने कहा कि प्रियंका तो कमरे में बंद थीं, वो हमारा संघर्ष नहीं देख पाईं। दरअसल, सीतापुर में हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी मैदान में संघर्ष करती नहीं दिखतीं। इस बारे में जब अखिलेश से सवाल किया गया तो उन्होंने भड़कते हुए कहा, वो कमरे में बंद थीं, इसलिए संघर्ष नहीं देख पाईं। लखीमपुर में हुई हिंसा के अगले ही दिन प्रियंका गांधी को तड़के हरगांव के पास हिरासत में ले लिया गया था और उसी दिन यानी सोमवार को अखिलेश यादव को भी हिरासत में ले लिया गया था। 

इस पर अखिलेश ने कहा, बीजेपी का यही तरीका है काम करने का. हाथरस की बेटी हो या कहीं की भी कन्या की बात हो. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में हत्या होती है. 6 पुलिसवाले जाते हैं. एक व्यापारी को पीटते हैं. पीटते-पीटते उनकी जान चली जाती है. अभी भी पुलिस के लोग फरार हैं. महोबा में एक ब्राह्मण कारोबारी था, उसकी हत्या हो गई।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले पर बोले Rajiv Ranjan Singh, Bihar में कानून-व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त

Maharashtra में सूखे से Sugar Production 20 फीसदी घटने का अनुमान: WISMA

28 से 30 सितंबर तक Nationwide Bank Strike, SBI ग्राहकों को समय पर काम निपटाने की सलाह

US Dollar के मुकाबले रुपया 18 पैसे सुधरकर 95.78 के स्तर पर बंद हुआ