प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के लोगों में जगाया नया विश्वास : दिग्विजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

संभल (उत्तर प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने जनता के मुद्दों पर आवाज उठा कर उत्तर प्रदेश के लोगों में पार्टी के प्रति एक नया विश्वास पैदा किया है। सिंह ने मंगलवार रात संभल के एचोंडा कंबोह में श्री कल्कि महोत्सव में शिरकत करने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वाद्रा ने जिस तरह उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों को लेकर खुद आगे आकर संघर्ष किया है उससे यहां की जनता में कांग्रेस के प्रति एक नया भरोसा पैदा हुआ है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चाहे लखीमपुर खीरी का मामला हो, हाथरस, आगरा का मामला हो, किसान, मजदूर या व्यापारियों का मसला हो, वाद्रा ने अन्य दलों के नेताओं से कहीं आगे बढ़कर संघर्ष किया है और उत्तर प्रदेश में एक नई टीम खड़ी कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Tripura civic polls: त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा ने 334 में से 112 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के पाकिस्तान के राष्ट्रपिता मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में हाल में की गई टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी पाकिस्तान यात्रा पर जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ा चुके हैं, जिन्ना पूरी तरह से सांप्रदायिक नेता थे, जिन्होंने अंग्रेजों को भारत का बंटवारा करने के लिए तैयार किया था। भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फिर से हिंदू कार्ड खेले जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर सिंह ने कहा,‘‘ भाजपा के पास इसके सिवा और कोई मुद्दा ही नहीं है। भाजपा का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। उसका काम सिर्फ मजहब के नाम पर लोगों को बांटना और भय को मुद्दा बनाकर नफरत पैदा करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष 1925 से ही डर और घृणा की राजनीति कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट