प्रचंड जीत हासिल करने के बाद पहली बार Wayanad पहुंची Priyanka Gandhi, सांसद बनने के बाद पहला दौरा

By रितिका कमठान | Nov 30, 2024

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद पहली बार शनिवार को केरल पहुंची है, जहां वो अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड का दौरा करने वाली है। सांसद के तौर पर प्रियंका गांधी की ये पहली वायनाड यात्रा है जो बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है। इस पहली यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी है। इससे पहले दिन में गांधी परिवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने आवास से बाहर निकलते हुए फोटो सामने आए थे।

सार्वजनिक बैठक कोझिकोड जिले के थिरुवम्बाडी विधानसभा क्षेत्र के मुक्कम में दिन में आयोजित होनी है। कांग्रेस ने पहले शेयर किए कार्यक्रम के जरिए ये जानकारी दी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक नीलांबुर के करुलाई, वंडूर और एरनाड के एडवन्ना में दोपहर 2.15 बजे, दोपहर 3.30 बजे और शाम 4.30 बजे उनके लिए स्वागत समारोह आयोजित होगा। कांग्रेस महासचिव ने 28 नवंबर को लोकसभा में संविधान की प्रति हाथ में लेकर सांसद के रूप में शपथ ली थी। दक्षिणी राज्य से प्रतिनिधि के रूप में शपथ लेते समय प्रियंका केरल कसावु साड़ी पहने नजर आईं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को 4,10,931 मतों के अंतर से हराकर वायनाड लोकसभा सीट हासिल की है। कांग्रेस के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, भाजपा की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। वायनाड सीट उनके भाई राहुल गांधी द्वारा खाली की गई थी, जो पहले वायनाड का प्रतिनिधित्व करते थे, लेकिन इस साल के आम चुनावों के दौरान वहां से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली चले गए।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा