प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ से पूछा सवाल, 'मिशन शक्ति' कितना सफल रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2020

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताना चाहिए कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान कितना सफल रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन शक्ति’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके आरंभ के समय कहा गया था कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बुलंदशहर में युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिया तीन व्यक्तियों का नाम 

प्रियंका ने प्रदेश में महिला विरोधी अपराध की कई घंटनाओं का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ये बताने का कष्ट करेंगे कि उनका ‘मिशन शक्ति’ कितना सफल रहा?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘उप्र से महिलाओं के खिलाफ अपराधों की आ रही खबरें तो कह रही हैं कि उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए एकदम सुरक्षित नहीं है। कई जगहों पर तो लड़कियों ने जान दे दी क्योंकि उनकी कोई सुनवाई न हुई।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana