Priyanka Gandhi ने धरना कर रहे पहलवानों का समर्थन किया, पूछा-दिल्ली पुलिस पर किसका दबाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए बुधवार को सवाल किया कि आखिर दिल्ली पुलिस पर किसका दबाव है और क्या सरकार दोषियों को बचाना चाहती है। उन्होंने ट्वीट किया, “खिलाड़ी देश का मान होते हैं। देश उन पर गर्व क्यों करता है? क्योंकि तमाम मुश्किलों के बावजूद अथक मेहनत और बहुत कुछ सहकर जब वे पदक जीतते हैं, तो उनकी जीत में हमारी जीत होती है, देश मुस्कुरा उठता है।”

इसे भी पढ़ें: Mumbai में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़,उज्बेक की दो महिलाएं छुड़ाई गईं , चार लोग गिरफ्तार

प्रियंका ने कहा, “एक पार्टी और उसके नेताओं का घमंड जब आसमान चढ़ जाता है, तब ऐसे ही आवाजों को कुचला जाता है। आइए अपनी इन बहनों का साथ दें। यह देश के मान की बात है।” देश के कई जाननेमाने पहलवान पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जिनमें शीर्ष महिला पहलवान भी शामिल हैं। पहलवानों ने कहा है कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होने पर ही वे धरना स्थल से हटेंगे। बृजभूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं। पहलवानों ने आरोपों की जांच करने वाली समिति के निष्कर्षों को सार्वजनिक करने की भी मांग की है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में पहलवानों द्वारा जंतर-मंतर पर तीन दिनों तक धरना दिए जाने के बाद खेल मंत्रालय ने यह समिति गठित की थी।

प्रमुख खबरें

Iran के सर्वोच्च नेता के सलाहकार का Donald Trump पर बड़ा हमला, कहा- Diplomacy को धोखा दिया

Kolkata में सियासी हलचल, Abhishek Banerjee के घर फिर CID की दस्तक, TMC में हड़कंप

America-Iran Conflict: डील का चैप्टर क्लोज.... अब ईरान से बदला लेंगे ट्रंप!

ChatGPT का नया अवतार: बोरिंग लिंक नहीं, कलरफुल कार्ड्स और Smart Screenshot से शेयर होगी चैट