Mumbai में वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़,उज्बेक की दो महिलाएं छुड़ाई गईं , चार लोग गिरफ्तार

Prostitution racket busted
Google Creative Common

अपराध शाखा के प्रवर्तन प्रकोष्ठ ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार शाम अंधेरी पूर्व के एक होटल पर छापा मारा और उज्बेक की दो महिलाओं को बचाया। अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने उज्बेक की दोनों महिलाओं को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश करने के लिए उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे।

मुंब। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक वेश्यावृत्ति गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उज्बेक की दो महिलाओं को उपनगरीय अंधेरी के एक होटल से छुड़ाया और गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को बताया कि अपराध शाखा के प्रवर्तन प्रकोष्ठ ने खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार शाम अंधेरी पूर्व के एक होटल पर छापा मारा और उज्बेक की दो महिलाओं को बचाया।

इसे भी पढ़ें: Shiv Sena (यूबीटी) का दावा जल्द ही बदला जाएगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री

अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने उज्बेक की दोनों महिलाओं को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश करने के लिए उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाए थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट भी ले लिए थे और उन्हें लौटाने के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़