प्रियंका गांधी को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिया, पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रही थीं आगरा

By अनुराग गुप्ता | Oct 20, 2021

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, आगरा में 19 अक्टूबर को पुलिस हिरासत में सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है। जिसके बाद प्रियंका गांधी बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए आगरा जा रही थी, तभी उन्हें लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा कि पुलिस की खुद स्थिति यह हो गई है कि वे कुछ कह नहीं पा रहे हैं। उनके अधिकारी भी जानते हैं कि ये ग़लत है इसके पीछे कुछ क़ानून व्यवस्था का मुद्दा नहीं है। हर जगह कहते हैं कि धारा-144 है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि आगरा के जिलाधिकारी ने लखनऊ पुलिस से लिखित अनुरोध किया था कि राजधानी से आगरा आने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं को कानून-व्यवस्था के मद्देनजर वहां न आने दिया जाए।

गौरतलब है कि आगरा के जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपए की चोरी के आरोप में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले अरुण को हिरासत में लिया गया। इस दौरान उससे पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया था कि मंगलवार की रात अरुण के घर की तलाशी ली जा रही थी, उसी दौरान आरोपी की तबियत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत

27.43 करोड़ LPG उपभोक्ताओं का Aadhaar Biometric सत्यापन पूरा, बिना ईकेवाईसी नहीं मिलेगी सब्सिडी

Surat में LPG टैंकर से अवैध रीफिलिंग करते 9 लोग गिरफ्तार, 84 सिलेंडर और वाहन जब्त