प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में सात मार्च को होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

मेरठ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की किसान महापंचायत मेरठ में अब सात मार्च को होगी, जो पहले छह मार्च को प्रस्तावित थी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपालसिंह ने मंगलवार को बताया, ‘‘प्रियंका गांधी वाद्रा का छह मार्च को यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्तता के कारण अब महापंचायत की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोलीं- असम में CAA लागू करने पर साध रखी है चुप्पी

प्रियंका यहां नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को संबोधित करेंगी।’’ वहीं स्थानीय कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन के अनुसार किसान महापंचायत सरधना के कैली गांव में ही होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के स्थल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सात मार्च को दोपहर 12 बजे कैली गांव में हनुमान मंदिर के पास किसान महापंचायत होगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए