By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2019
नयी दिल्ली। अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सरकार अपने 100 दिनों का जश्न मना रही है जो कई औद्योगिक क्षेत्रों के लिए बर्बादी का जश्न की तरह है। उन्होंने यह दावा भी किया कि हर जगह से नौकरियां जाने की खबरें आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने UP में मोर्चा तो संभाल लिया है लेकिन कार्यकर्ताओं की सेना तो है नहीं
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार सौ दिन का जश्न मनाने जा रही है। लेकिन ऑटो, परिवहन, खनन क्षेत्रों को तो यह जश्न बर्बादी के जश्न जैसा लगेगा। उन्होंने कहा कि हर सेक्टर से एक के बाद एक संयंत्र बंद होने और नौकरियां जाने की खबर आ रही हैं।