क्या नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? दिया ये जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2019

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दोहराया कि वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर वह पार्टी के फैसले को मानेंगी। प्रियंका से जब सवाल किया गया कि क्या वह वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लडेंगी, तो उन्होंने कहा कि मैंने लगातार कहा है कि मैं वही करूंगी, जो पार्टी मुझसे करने के लिए कहेगी। प्रियंका सोमवार से अमेठी और रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता दुखी है और उत्पीड़ित महसूस कर रही है। जनता परिवर्तन चाहती है।

अपने प्रवास के दूसरे दिन वह गौरीगंज में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया प्रियंका गांधी गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। उनका शाम छह बजे वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने सोमवार को फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जनता से झूठ कह रही हैं कि राहुल अमेठी नहीं आते हैं। यहां के लोगों को सारी सचाई पता है। जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमेठी है और किसके दिल में नहीं। चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गये हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल कहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ने में खुशी होगी: प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिये अमेठी के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिये। वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं। वह अमेठी का अपमान कर रही हैं। अमेठी और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी। प्रियंका ने कहा कि आप इनको सिखाइये कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते। भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें।  

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार