CWG 2022: प्रियंका गोस्वामी का कमाल, 10,000 मीटर पैदल चाल में जीता रजत पदक

By अंकित सिंह | Aug 06, 2022

प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। भारत के लिए उन्होंने 27 वां पदक जीता है। प्रियंका गोस्वामी ने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी कर ली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जेमिमाने 42.34 मिनट के समय में स्वर्ण पदक जीता। वही, केन्या की एमिली तीसरे स्थान पर रहीं। भारत के लिए इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की बरसात हो रही है। आज भी कई पदक आने की उम्मीद है।


खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस साल की शुरुआत में रेस वॉकिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की जीत अभी भी स्मृति में ताजा है और सीडब्ल्यूजी में अपने पहले पदक के साथ, प्रियंका गोस्वामी ने अनुशासन में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया है। बधाई हो प्रियंका!

 

भारत को अब तक जो 9 रजत मिले हैं उनमें संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका नाम शामिल हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम के साथ-साथ भारत के लिए मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता है।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी