प्रियंका, जतिन, अस्मी ने खेलो इंडिया युवा खेलों में चार-चार स्वर्ण जीते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2020

गुवाहाटी। महाराष्ट्र की जिमनास्ट अस्मी अंकुश बडाडे और उत्तर प्रदेश के जतिन कुमार कनोजिया ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपने व्यक्तिगत पदकों की संख्या चार कर ली। एथलेटिक्स स्पर्धायें शनिवार से शुरू हुई और तुरंत ही सुर्खियों में छा गयी क्योंकि पहले ही दिन सात मीट रिकार्ड टूट गये। मध्य प्रदेश ने तीन स्वर्ण जीतकर अपनी छाप छोड़ी। गुजरात के खिलाड़ियों ने जूडो के आठ में से तीन स्वर्ण अपने नाम किये।

देश के 36 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के बीच चल रही श्रेष्ठता की जंग में महाराष्ट्र सात स्वर्ण और आठ रजत सहित 27 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। छह स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे जबकि दिल्ली पांच स्वर्ण सहित 12 पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। कनोजिया ने लड़कों के अंडर-17 कलात्मक जिमनास्टिक, फ्लोर एक्सरसाइज और होरिजांटल बार में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पैरलल बार में भी अपना परचम लहराया।

इसे भी पढ़ें: TATA मोटर्स की 100 से ज्यादा BS-6 model उतारने की योजना, ऑटो एक्सपो में कुल 26 कारें होगी पेश

मध्यप्रदेश के अर्जुन वासकेल ने लड़कों की अंडर-17 3000 मीटर रेस जीती जबकि विवेक कुमार ने लड़कों की अंडर-17 भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उत्तराखंड की अंकिता ने बालिका अंडर-21 5000 मीटर स्पर्धा में नया मीट रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अस्मी अंडर 17 लयबद्ध जिमनास्टिक के फाइनल में महाराष्ट्र की ही श्रेया प्रवीण के खिलाफ पिछड़ गईं जिससे वह इस स्पर्धा में पांचवां स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार