प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र, मजदूरों के लिए 1,000 बसें चलाने की मांगी अनुमति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि प्रवासी मजदूरों के लिए गाजियाबाद और नोएडा से 1000 बसें चलाने की अनुमति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, ‘‘लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के मजदूर देश के कोने-कोने से पलायन कर वापस लौट रहे हैं। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के बावजूद पैदल आ रहे इन मजदूरों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचने की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘पलायन कर रहे बेसहारा प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस पार्टी अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाज़ीपुर बार्डर-गाज़ियाबाद और 500 बसें नोएडा बार्डर से चलाना चाहती है। इसका पूरा खर्च कांग्रेस वहन करेगी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी से बचने के सब नियमों का पालन करते हुए प्रवासी श्रमिकों को मदद करने के लिए हम 1000 बसों को चलाने की आपसे अनुमति चाहते हैं।’’ प्रियंका ने कहा कि राष्ट्रनिर्माता मजदूरों को इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता है। कांग्रेस इनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित